अधौरा: परसिया पोखरा के पास बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में तीन बाइक सवार घायल, सदर में इलाज के बाद दो को किया गया रेफर
परसिया पोखरा के पास बाइक और ट्रैक्टर के जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे की बताई गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहार गांव निवासी ददन माझी और इनका पुत्र पिंटू माझी तथा सुदामा माझी के पुत्र सुरेंद्र मांझी बताया जाता है। जहां घायल ने बताया कि हम लोग ईटाढी गांव से लड़की को देखक अपने गांव लौट रहे थे।