राशमि: बख्तावरपुरा में वृद्धा के कान से सोते समय टॉप्स खींचे गए, कान कटे; राशमी थाने में मामला दर्ज
निकटवर्ती बख्तावरपुरा गांव में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने एक वृद्धा के घर में घुसकर उसके कान से सोने के टॉप्स खींच लिए। इस वारदात में वृद्धा के कान कट गए और खून बहने लगा। घटना के बाद राशमी थाने में मामला दर्ज किया गया है।थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि बख्तावरपुरा निवासी नारायण लाल गाडरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के वह अपने मकान