रामगढ़ चौक: और्रे में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, रामगढ़ चौक पुलिस ने महिसोना से शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर भेजा
औरे में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने शुक्रवार 11 बजे फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।जो महिसोना का संजीत शर्मा है।औरे ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ़ चौक पुलिस महिसोना गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।