सहारनपुर: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की गला घोटकर हत्या की, सदर बाजार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, हुई प्रेस वार्ता
थाना सदर बाजार पुलिस ने एक भयावह हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के प्रेम संबंध और साजिश का सोमवार दोपहर 3:00 बजे पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों समरयाब उर्फ समरा और अफसाना को शाकंभरी विहार तिराहे के पास से, गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।