मेरठ: परतापुर में पैतृक जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, छोटे भाई को 'पागल' बताकर दे रहा हत्या की धमकी, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | May 15, 2026 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिंडाला में पैतृक संपत्ति को लेकर परिवारिक विवाद गहराता जा रहा है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई,भाभी और पिता पर जमीन हड़पने मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार परिवार होगा