कुरावली: कुरावली तहसील में नामांतरण मामलों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुरावली तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी शिव नरेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में नामांतरण पत्रावलियों के निस्तारण में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।