बांसवाड़ा: डेगली माता चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन किया गया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बांसवाड़ा शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार शाम 7:30 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर आतंकवाद का पुतला दहन किया और गांधी मूर्ति चौराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।