बरियारपुर: प्रखंड परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सहयोग शिविर का हुआ समापन
सदर प्रखंड परिसर में विगत तीन दिनों से चल रहे सहयोग शिविर का गुरुवार को समापन किया गया। वह इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताया कि समापन के दिन कुल 128 आवेदन विभिन्न विभाग से प्राप्त हुआ जबकि 124 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया। सहयोग शिविर में 22 विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।