धनवार: बकरीद को लेकर अनुमंडल में हुई शांति समिति की बैठक, दिए गए ज़रूरी निर्देश
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे खोरीमहुआ अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के संयुक्त निर्देश पर आयोजित हुई।