फारबिसगंज: मुस्लिम भाईयों ने शब ए बारात की रात मस्जिदों में जागकर की इबादत
फारबिसगंज प्रखंड सहित ग्रामीण क्षेत्रो में गुरुवार को देर रात 12 बजे के करीब शब ए बारात का त्योहार मुस्लिम भाईयों के द्वारा बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया.इस मौके पर जहां मुस्लिम भाईयों ने शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो के मस्जिदों व गांव, मुहल्ले को आकर्षक रूप से सजाया व लाईटिंग की व्यवस्था किया था.