फारबिसगंज: बथनाहा टोल प्लाजा के पास बाइक चालक को अनियंत्रित कार ने मारी ठोकर, बाइक सवार घायल
बथनाहा टोल प्लाजा के पास एक बाईक चालक को एक अनियंत्रित कार सवार ने ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार हेतु फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब ले जाया गया.जहां उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर नेपाल भेज दिया गया. वहीं मौके से कार चालक कार सहित भागने में सफल रहा.