नदबई: नदबई के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि
अप्रेल माह की शुरुआत के साथ ही नदबई में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज बारिश के साथ क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि शुरुआती तौर पर नुकसान सीमित बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी भरतपुर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।