मझगावां बाजार में जिला पंचायत सदस्य मास्टर राम सुरेश चौरसिया के प्रयास से गुजरात की एक एनजीओ द्वारा साइकिल सहायता योजना के तहत छात्र-छात्राओं को रेंजर मॉडल साइकिल वितरित की गई। 24 मई को 225, 17 मई को 290 और 15 मई को 250 साइकिल दी गईं। इस तरह कुल 765 बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल का लाभ मिला।