मुरैना नगर: भदोरिया रिसोर्ट के पास शादी में जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर फरार, महिला रेफर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भदोरिया रिसोर्ट के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर भागे, इसके बाद महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।