।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-981,
दिनांक:-27/07/2026,
=====================
उद्योग निदेशक, बिहार, पटना के निदेश एवं श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी महोदय, पूर्णिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक-27.07.2026 को बिहार स्टार्ट-अप से संबंधित निर्धारित मासिक कार्यक्रम के तहत "पिच डेक प्रिपरेशन" (Pitch Deck Preparation) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया में स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया एवं जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में श्री कुशागर सिंह (क्रिएटर माइंड्स) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होनें एक प्रभावी पिच डेक तैयार करने और निवेशकों (Investors) के सामने अपने स्टार्ट-अप विचारों को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों पर एक आकर्षक सत्र प्रस्तुत किया।
मोहम्म्द अफ्फान, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं, प्रध्यापकों एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही बिहार स्टार्ट-अप नीति, 2022 एवं DPIIT मान्यता से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दु साझा किये और छात्रों के नये स्टार्ट-अप विचारों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही बताया गया कि बिहार स्टार्ट-अप योजना के तहत पूर्णिया जिले में अबतक 20 लोगों का चयन विभिन्न परियोजनाओं के स्थापना हेतु किया जा चुका है।
पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार ने छात्रों को उद्यमिता को अपनाने और अपने विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए प्रेरित किया।
श्री परिमल साह, संकाय प्रभारी, स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया ने सायुग (SAYUG)-पैन इंडिया स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में नेटवर्किंग व सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।
श्री मुक्तिकेश, स्टार्ट-अप समन्वयक, पूर्णिया ने बताया कि रोजरपे (Razorpay) जैसे प्लेटफार्म किस प्रकार से निर्बाध वित्तीय समाधान प्रदान करके स्टार्ट-अप संस्थापकों को सशक्त बना रहे हैं।
बिहार स्टार्ट-अप योजना से लाभान्वित श्री शुभम कुमार, BEYONDNULL के संस्थापक ने अपनी उद्यमिता यात्रा साझा की और बताया कि उनका स्टार्टअप छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक समस्याओं का समाधान किस प्रकार कर रहा है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Purnia, Bihar | Jul 27, 2026