जगदलपुर: विश्व योग दिवस पर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, विधायक किरण सिंह देव रहे मुख्य अतिथि
विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।