अटेर: बलारपुरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, एक घायल
Ater, Bhind | Apr 30, 2026 भिंड जिले में गुरुवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई।मरने वालों में एक पति-पत्नी शामिल है, जिससे उनके 3 बच्चे बेसहारा होग गए।दुर्घटना अटेर थाना क्षेत्र के बलारपुरा गांव की मोड़ की है जब तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है