जांजगीर: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की होगी जांच, दोषी पाए जाने पर कर्मचारी पर होगी कड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट के एक कर्मचारी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और संबंधित कर्मचारी का आचरण सेवा नियमों के विपरीत मिलता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।