बुदनी: ग्राम बरखेड़ा की पार्वती बाई ने विद्यालय निर्माण के लिए निजी जमीन दान की
Budni, Sehore | Aug 20, 2025 ग्राम बरखेड़ा निवासी श्रीमती पार्वती बाई पत्नी विक्रम सिंह भाटी ने समाजहित और शिक्षा के उत्थान के लिए एक प्रेरणादायी कदम उठाया है। उन्होंने अपने निजी स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 343/1, रकबा 1 एकड़ 11 डिसमिल बिना किसी स्वार्थ के विद्यालय निर्माण हेतु दान में प्रदान कर दी है।उनके इस पुनीत कार्य ने न केवल पूरे क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किया है।