बुदनी: खटपुरा गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, वन भूमि पर पट्टा न मिलने से हैं परेशान
Budni, Sehore | Aug 19, 2025 बुदनी तहसील के खटपुरा गांव के वनभूमि कृषकों ने कलेक्टर सीहोर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिकार पत्र (पट्टा) की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने करीब 80 वर्ष पूर्व वन विभाग की काबिज जमीन को खेती योग्य बनाया और तब से लगातार खेती करते आ रहे हैं। शासन के आदेश पर वर्ष 1972-73 में कुछ परिवारों को अस्थाई तौर पर लगभग 48 एकड़ जमीन पर काबिज किया गया।