बुदनी: ग्राम नारायणपुर में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने फ़रियादिया और उसके ज्येष्ठ के साथ मारपीट की, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Aug 19, 2025 शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नारायणपुर में पुरानी रंजीस और जमीनी विवाद के चलते पिता पुत्र गोपाल यादव,वीरेंद्र यादव ने फ़रियादिया पायल और उसके ज्येष्ठ मुकेश यादव के साथ डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।