बुदनी: ग्राम पंडाडोह का 19 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की
Budni, Sehore | Aug 17, 2025 रविवार को 10:00 बजे मिल रही जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। बुधनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांडाडोह में एक 19 वर्षीय लड़का रोहित राम कलम घर से बिना बताए कहीं लापता हो गया है परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला तो बुधनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है परिजनों के आवेदन पर बुदनी पुलिस ने गुम इंसान कायमी की है।