कौंच: कोंच की काशीराम कॉलोनी में सेवा सप्ताह के तहत विहिप-बजरंग दल ने लगाया चिकित्सा शिविर, किया वृक्षारोपण
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026 कोंच में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार दोपहर 1 बजे काशीराम कॉलोनी स्थित मल्टीस्टोरी विद्यालय (कम्पोजिट) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम में विहिप नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।