हज़ारीबाग: नवरात्र में हजारीबाग के मंदिर में कला और भक्ति का अनूठा संगम
नवरात्र के मौके पर हजारीबाग के नूरा स्थित माता मंदिर परिसर में कला और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। छात्र सह कलाकार टिंकू कुमार डस्ट मार्बल रंगोली के जरिए मां दुर्गा का स्वरूप तैयार कर रहे हैं।