मढ़ौरा: अमनौर पुलिस ने बांग्लादेशी युवती को फर्जी कागजात देने के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा
अमनौर पुलिस ने कैतुका लच्छी से पकड़ाई बांग्लादेशी युवती को फर्जी कागजाय दिलाने के आरोप में मधुबनी निवासी जसुन कुमार यादव व जलालपुर निवासी घीरज राय को गिरफ्तार कर शनिवार की दोपहर बारह बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गत मह कैतुका लच्छी स्थित आर्केस्ट्रा में छापामार करके एक बंग्लादेशी युवती को गिरफ्तार किया गया था।