अररिया: गोखलापुर के समीप एक यात्री ऑटो पलटने से ऑटो सवार दो महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 28, 2024 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर के समीप एक यात्री ऑटो पलटने से ऑटो सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल दोनों महिला नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर निवासी मेंसर जहां व रहीना बताई जा रही है.