अररिया: गिदरिया स्थित एक घर से पुलिस ने 22 लीटर विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार, कुल पांच लोगों पर मामला दर्ज
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया आरएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिदरिया स्थित एक घर में छापेमारी कर 22 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सहित कुल पांच लोगों पर थाने में मामला दर्ज किया गया है