अररिया: गैयारी मे घरेलू विवाद होने पर पुत्र ने अपने पिता और छोटे भाई को मारपीट कर किया जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया सदर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड नंबर 4 में घरेलू विवाद होने पर एक पुत्र ने अपने पिता रघुवंश साह और छोटा भाई राहुल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ अविनाश कुमार ने प्रार्थमिक उपचार कर घायल पिता को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दि है।