अररिया: पलासी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से 308 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Araria, Araria | Mar 28, 2024 अररिया के पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बनखत्ता चौक स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान से तीन सौ पांच ग्राम तथा पलासी चौक से तीन ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता पाई है. इस दौरान पलासी पुलिस ने चार स्मैक के धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए 53 हजार सात सौ रुपये नगद व दो बाइक, चार मोबइल भी जब्त किया है.