Google Meet के माध्यम से सहयोग शिविर से संबंधित परिवाद पत्र के निष्पादन एवं एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक।
सहयोग सह जन कल्याण शिविर की तैयारियों एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा
सहरसा, 15 जून 2026
आज दिनांक 15.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से कल आयोजित होने वाले सहयोग सह जन कल्याण शिविर के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सहयोग शिविर हेतु प्राप्त आवेदनों की वर्तमान निष्पादन स्थिति, राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों तथा राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के अविलंब एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। ज्ञातव्य है कि जिलांतर्गत प्रखंडवार कुल 15 चिन्हित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 16 एवं 17 जून 2026 तथा 18 जून 2026 को जन कल्याण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। राजस्व कार्यों की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कुछ अंचलों, विशेष रूप से बनमा ईटहरी, नवहट्टा, सौर बाजार एवं महिषी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों का यथाशीघ्र, शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।