भिंड नगर: डीएम ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 12 कर्मचारियों का आधा दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज शुक्रवार के रोज दोपहर 12बजे जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान 12कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के आधे दिन का वेतन काटने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए इसके साथ ही अगली बार ऐसा पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है