कामां: कामां में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद
कामां पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है।कस्बा कामां से आरोपी तेजसिंह पुत्र धनश्याम, निवासी भूडाका, थाना कामां को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा.315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। प्रेस नोट शुक्रवार रात 9 बजे किया जारी।