शाहबाद: कछियाथाना विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
Shahbad, Baran | Oct 2, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में गांधी-शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष और खेल मैदान की सफाई कर कबाड़ एकत्रित किया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन व अध्यापक दयालु राम सहरिया ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।