मुरैना नगर: जौरा में ट्रेवल्स संचालक ने जहर खाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में तोड़ा दम, कारण अज्ञात
मुरैना जिले के जौरा कस्बे में 35 वर्षीय ट्रेवल्स संचालक जितेंद्र कुशवाहा ने बुधवार शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जौरा अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।