चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो महाअभियान को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को दोपहर 1 बजे अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है,।