मुरैना नगर: शनिश्चरी अमावस्या पर 28 और 29 मार्च को विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएँगी, कलेक्टर ने रेल मंडल प्रबंधन को पत्र लिखा
मुरैना जिले के एंती पर्वत पर स्थित शनि मंदिर पर 28 और 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मेला का आयोजन है।जिसके अंतर्गत मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने रेल मंडल प्रबंधक उत्तर-मध्य रेलवे को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि दोनों दिन शनिश्चरी अमावस्या पर विशेष तीन रेलगाड़िया चलाई जावे।