कुंडम: बघराजी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मारकर घायल किया
बघराजी चौकी अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार युवक धीरेंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।