दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने फल व्यापारी के खिलाफ दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा
Damoh, Damoh | May 27, 2026 दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता एवं फल व्यापारी पन्नालाल राय ने एसपी दमोह को ज्ञापन देकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को फर्जी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार और कोतवाली टीआई की मिलीभगत से मामला दर्ज किया गया। राय का कहना है कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, जिसके सीसीटीवी फुटेज और गवाह मौजूद हैं। निष्पक्ष जांच की मांग की।