टीकमगढ़: 20 दिन में बारिश नहीं हुई तो टीकमगढ़ पर मंडराएगा जल संकट! बरीघाट नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर
टीकमगढ़ शहर के करीब दो लाख लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है। शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाली बरीघाट नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। नगर पालिका फिलहाल 6 पनडुब्बी मोटरों के जरिए नदी की गहराई से पानी खींचकर जलापूर्ति बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार यदि अगले 20 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो शहर में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो सकता है। नदी में पानी की कमी