गुना नगर: नानाखेड़ी: बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, पिकअप से कुचलने की कोशिश, पूर्व पार्षद सहित 6 घायल
गुना के नानाखेड़ी में जन्मदिन की पार्टी खूनी बवाल में बदल गई। कुशवाह और रघुवंशी परिवार के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चले और पिकअप से कुचलने की कोशिश का भी आरोप लगा। इस घटना में पूर्व पार्षद गेंदालाल कुशवाह समेत 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।