जैतपुर: अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा में 50 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा में एक 50 साल के शख्स ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।पुलिस के अनुसार अमरनाथ ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार सुबह 8 बजे से जांच शुरू की है।