हुज़ूर: पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास होगा तेज: सीएम मोहन यादव
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने तृण मूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी को चुनकर एक नया संदेश दिया है|