अनूपपुर: मोडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती: दूसरे दिन 3 बुलेट पर कार्रवाई
अनूपपुर में पुलिस के विशेष अभियान के तहत तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई जारी है। दूसरे दिन यातायात पुलिस ने 3 बुलेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर प्रकरण वर्चुअल न्यायालय भेजे,पुलिस ने नियम उल्लंघन पर सख्ती के संकेत देते हुए आमजन से अवैध मॉडिफिकेशन न कराने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।