ठेठईटांगर: जामबहार में विधायक ने अनाथ बच्चों को सौंपी सहायता राशि
रविवार शाम 4 बजे ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार गांव में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने अनाथ बच्चों को सहायता राशि का चेक सौंपा। बिलासी केरकेट्टा के निधन के बाद चारों बच्चे बेसहारा हो गए थे। मामले को मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद अनुदान स्वीकृत हुआ। विधायक ने कहा कि बच्चों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।