जयपुर: जयपुर में मौसम ने बदला मिज़ाज, दिनभर धूप-छांव के बाद 30 मिनट जमकर बरसे मेघ, सड़कों पर भरा पानी
Jaipur, Jaipur | Aug 20, 2026 मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी जिसके चलते दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा दोपहर 3:30 बजे के बाद जयपुर में जमकर बरसे मेंघ मौसम में अचानक से हुए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी। कहीं पर आवागमन हुआ बाधित तो कहीं पर लगा सड़कों पर जाम