नबीनगर: माली चौक से पिकअप में 6 गौवंश बरामद, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के माली थाना पुलिस ने माली चौक से एक पिकअप से 6 गौवंश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जिसमें एक गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक सल्लू खां उर्फ इशफाक झारखंड के पलामू जिले के पड़वां थाना क्षेत्र सरैया गांव का रहने वाला है। पुलिस को शनिवार मुखबिर से पशु तस्करी की सूचना मिली थी।