पट्टी: मकरा गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप, दी गई तहरीर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरा मनभवना गांव में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रमाशंकर ने अपने ही छोटे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित रमाशंकर का आरोप है कि छोटा भाई दबंग किस्म का व्यक्ति है। जो आए दिन गाली-गलौज करता है और कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है