दातागंज: दातागंज क्षेत्र के पापड़ गांव में खेत की फराई करते समय किसान की करंट लगने से हुई मौत
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में खेत की भराई कर रहें किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक पुत्र गोकरण निवासी ग्राम पापड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।