रॉबर्ट्सगंज: म्योरपुर में जुआ खेल रहे 20 लोगों की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा- कोई अपनी जगह से नहीं हिलेगा
मयूरपुर के कुदरी गांव में जुआ खेल रहे 20 लोगों पर पुलिस ने छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 232300 बरामद किए, छापेमारी का एक वीडियो रविवार शाम 4बजे वायरल हुआ जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी,जुआ खेल रहे लोगों की घेराबंदी करते दिखाई दे रही है वहीं पुलिस ने सभी को चेतावनी दी कि कोई अपनी जगह से नही हिलेगा और सभी 20 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।