चौगाईं: ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह, बगेन-कोरानसराय मार्ग पर तीन ट्रक भिड़े, एक चालक घायल, प्राथमिकी दर्ज
बगेन-कोरानसराय मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात्रि 11 बजे हुई घटना में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ओवरटेक की जल्दबाजी ने बड़ा सड़क हादसा करा दिया था। मुरार थाना क्षेत्र के मुरार खेल मैदान के समीप रात करीब 11 बजे तीन भारी ट्रक एक के बाद एक आपस में भिड़ गए।